(रितिक कुमार)
हरिद्वार गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी द्वारा पुनः श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह दिव्य ज्ञान यज्ञ भक्तों को श्रीमद् भागवत महापुराण के गहन रहस्यों, भक्ति मार्ग और जीवन के सनातन मूल्यों से अवगत कराएगा। पिछले आयोजनों की भारी सफलता और जनसाधारण की मांग को देखते हुए इस बार दोबारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में भागवत के प्रमुख प्रसंग जैसे कृष्ण लीला, प्रह्लाद चरित्र, गंगावतरण, नंदोत्सव आदि का वर्णन किया जाएगा, जो श्रोताओं के मन में भक्ति की ज्योति प्रज्वलित करेगा। कलश यात्रा, भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण और सामाजिक समरसता के कार्यक्रम। ट्रस्ट का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में भक्ति, सदाचार, सेवा भाव और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। सभी धर्मप्रेमी भक्तों, समाजसेवियों और आमजन से विशेष अनुरोध है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें और लाभान्वित हों।

