(रितिक कुमार)
हरिद्वार। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप ‘संजीवनी फार्मेसी’ एवं ‘श्रीजी कॉस्मेटिक’ का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठानों के संचालकों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संचालकों ने बताया कि ‘संजीवनी फार्मेसी’ में ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी, वहीं ‘श्रीजी कॉस्मेटिक’ में विभिन्न ब्रांड्स के कॉस्मेटिक उत्पादों की विस्तृत रेंज ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और विश्वसनीय उत्पाद उपलब्ध कराना उनका मुख्य उद्देश्य है।
उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर मिल सकेंगी, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी। साथ ही इससे क्षेत्र के व्यापारिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

