हरिपुर कला में ‘पीके फूड जंक्शन’ का भव्य शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। हरिपुर कला क्षेत्र में नए खानपान स्थल पीके फूड जंक्शन का भव्य शुभारंभ बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और स्थानीय निवासियों ने नए प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संस्थान के संचालक अमित कंडवाल और महावीर पुंडीर ने बताया कि पीके फूड जंक्शन में ग्राहकों को स्वादिष्ट, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण फास्ट फूड के साथ-साथ अन्य व्यंजन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवा और स्वाद का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि यह स्थान क्षेत्र का पसंदीदा फूड डेस्टिनेशन बन सके।

स्थानीय निवासियों के लिए यह रेस्टोरेंट एक नया और आकर्षक विकल्प बनकर उभरेगा, जहां परिवार और मित्रों के साथ बैठकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया जा सकेगा। उद्घाटन के साथ ही लोगों में इस नए फूड जंक्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!