पुलिस अधीक्षक जीआरपी के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा वांछित वारंटी गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार महोदया सुश्री अरुणा भारती के आदेशानुसार एवं श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देशन में, थाना जीआरपी देहरादून द्वारा वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।थाना जीआरपी देहरादून पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 15/2013, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त/वारंटी काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था।गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को वारंटी राजू उर्फ राशिद पुत्र राधे उर्फ अब्दुल रशीद, निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 35 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*नाम: राजू उर्फ राशिद पुत्र राधे उर्फ अब्दुल रशीद निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून उम्र: लगभग 35 वर्ष*अपराधिक इतिहास*मुकदमा अपराध संख्या: 15/2013धारा: 379/411 भारतीय दण्ड संहिताथाना: जीआरपी देहरादून *गिरफ्तारी करने वाली टीम* 1,अ 0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह थाना जीआरपी देहरादून 2, हे0का0 02 वीरेंद्र राणा थाना जीआरपी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!