हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित सुपर ग्रैंड परिसर में “सुपर ग्रैंड्स बेकर्स एंड नमकीन शॉप” का भव्य शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के व्यापारियों, सामाजिक लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
नव स्थापित शॉप में ग्राहकों के लिए ताजा बेकरी उत्पाद, विभिन्न प्रकार की नमकीन, केक, पेटीज, पेस्ट्री, स्नैक्स, बिस्कुट, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया तथा व्यवसाय की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रानीपुर मोड़ क्षेत्र में इस प्रकार की आधुनिक बेकरी एवं नमकीन शॉप खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे। संचालकों ने बताया कि ग्राहकों की पसंद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा उचित मूल्य पर बेहतर सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
शुभारंभ समारोह के दौरान अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर किरण अरोड़ा, इराज गांधी, चक्षु वाधवा, सानिया वाधवा, मेघा गांधी एवं अक्षय वाधवा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

