कनखल में लॉन्च हुआ KINETIC DX NOW इलेक्ट्रिक स्कूटर, आधुनिक डिजाइन और इलेक्ट्रिक तकनीक से लैस

हरिद्वार। कनखल स्थित निर्मल संतपुरा आश्रम के समीप ADARSH AUTOMOBILE SHOWROOM में न्यू KINETIC DX NOW इलेक्ट्रिक स्कूटर का भव्य समारोह के दौरान लॉन्च किया गया। शोरूम संचालक अक्षय वालिया एवं गणमान्य अतिथियों ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनावरण कर इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग की।

लॉन्चिंग समारोह के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती लोकप्रियता और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते दौर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लोगों के लिए सुविधाजनक और किफायती आवागमन का बेहतर विकल्प बनकर सामने आ रही है।

शोरूम प्रबंधन अक्षय वालिया ने बताया कि KINETIC DX NOW को आधुनिक डिजाइन, आकर्षक लुक और नई इलेक्ट्रिक तकनीक के साथ तैयार किया गया है। स्कूटर को विशेष रूप से शहरों में सुविधाजनक एवं किफायती आवागमन को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।

लॉन्चिंग के अवसर पर स्कूटर को देखने और इसकी खूबियों के बारे में जानकारी लेने के लिए ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला। शोरूम प्रबंधन के अनुसार इच्छुक ग्राहक ADARSH AUTOMOBILE SHOWROOM, कनखल पहुंचकर KINETIC DX NOW के फीचर्स, उपलब्ध सुविधाओं और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर शोरूम स्टाफ, गणमान्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!