हरिद्वार। हरिद्वार बस स्टैंड एवं सहगल पेट्रोल पंप के समीप ‘अश्विनी अमृततुल्य चाय शॉप’ का भव्य शुभारंभ विधायक आदेश चौहान के करकमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र में प्राकृतिक स्वाद और गुणवत्ता वाली चाय उपलब्ध कराने वाली ऐसी दुकान का खुलना स्वागतयोग्य पहल है। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ हरिद्वार आने वाले यात्रियों को भी विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट चाय और पेय पदार्थों का आनंद एक ही स्थान पर मिलेगा।

चाय शॉप में ग्राहकों के लिए काठियावाड़ी चाय के साथ-साथ रेगुलर चाय, हॉट कॉफी, ब्लैक टी, ब्लैक लेमन टी, शुगर-फ्री गुड़ चाय, स्पेशल अदरक चाय, इलायची चाय, चॉकलेट चाय, ग्रीन लेमन टी, केसर-बादाम दूध, ठंडा पेयजल, नींबू पानी, बोतलबंद पानी, कोल्ड ड्रिंक सहित कई प्रकार के पेय उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा क्रीम रोल, केक, खारी, पापड़ी, हनी ओट्स कुकीज़ एवं अन्य स्नैक्स भी ग्राहकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगे।
कार्यक्रम में कंपनी के एमडी अतुल खोबगड़े, चाय शॉप के संचालक अजय उगीरवाडे, विनीत अरोड़ा, नरेंद्र त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। उद्घाटन के अवसर पर सभी ने नए प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं देते हुए इसे हरिद्वारवासियों के लिए एक बेहतर चाय एवं स्नैक्स डेस्टिनेशन बताया।

