कनखल में मल्होत्रा एथनिक शॉप का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा एथनिक वियर का शानदार कलेक्शन

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल में पुलिस स्टेशन के समीप महिलाओं के पारंपरिक एवं एथनिक परिधानों के प्रतिष्ठान ‘मल्होत्रा एथनिक शॉप’ का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान में भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन के संगम के साथ महिलाओं के लिए आकर्षक डिजाइन और नवीनतम ट्रेंड के परिधानों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

प्रतिष्ठान के स्वामी अमन मल्होत्रा ने बताया कि त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की पसंद और बदलते फैशन ट्रेंड के अनुसार एथनिक वियर की विशेष रेंज तैयार की गई है। यहां लहंगा-चोली, डिजाइनर साड़ी, सूट्स, प्लाजो और शरारा सहित विभिन्न पारंपरिक परिधान आकर्षक एवं यूनिक डिजाइन में उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य भारतीय परिधानों की पारंपरिक गरिमा को आधुनिक फैशन के साथ प्रस्तुत करना है। शादी-विवाह, तीज-त्योहार और अन्य मांगलिक अवसरों के लिए महिलाएं यहां अपनी पसंद के आकर्षक परिधानों का चयन कर सकेंगी। विभिन्न डिजाइन और स्टाइल के परिधानों की उपलब्धता से ग्राहकों को एक ही छत के नीचे खरीदारी की सुविधा मिलेगी।

मल्होत्रा एथनिक शॉप के शुभारंभ से कनखल क्षेत्र में महिलाओं के पारंपरिक फैशन और एथनिक वियर के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हुआ है। प्रतिष्ठान में भारतीय संस्कृति की झलक के साथ फैशन के नए रंग और डिजाइन देखने को मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!