ज्वालापुर के आर्य नगर में खुला गानिक्स रेस्टोरेंट, ग्राहकों को मिलेगा स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। ज्वालापुर के आर्य नगर में गानिक्स रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। रेस्टोरेंट के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को खानपान के लिए एक नया विकल्प मिला है। प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा।

रेस्टोरेंट के संचालक अनन्य अरोड़ा ने कहा कि गानिक्स रेस्टोरेंट में ग्राहकों की पसंद और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव प्रदान करना है, ताकि लोग यहां आकर अच्छे खानपान का आनंद ले सकें।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों की संतुष्टि और उनकी सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए रेस्टोरेंट में बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। गानिक्स रेस्टोरेंट के शुभारंभ से आर्य नगर और आसपास के क्षेत्र के लोगों को खानपान के लिए एक नया स्थान मिला है।

गानिक्स रेस्टोरेंट का शुभारंभ क्षेत्र में स्थानीय कारोबार के विस्तार की दिशा में एक नई पहल है। प्रतिष्ठान के संचालक अनन्य अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि ग्राहकों का सहयोग और विश्वास प्रतिष्ठान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!