(रितिक कुमार)
हरिद्वार। भूपतवाला स्थित बाबा रूद्र धाम, सप्त ऋषि मार्ग में बैसाखी के पावन अवसर पर आध्यात्मिक उत्थान हेतु श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। गंगा तट के समीप आयोजित यह दिव्य कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए भक्ति, ज्ञान और मोक्ष के मार्ग को प्रशस्त करने वाला सिद्ध हो रहा है।
इस पावन अवसर पर कथा व्यास के रूप में संत सौरभ जी महाराज (श्री सच्चा बाबा आश्रम, अरेल प्रयागराज) अपनी मधुर वाणी और संगीतमय शैली में श्रीमद् भागवत महापुराण का रसपान करा रहे हैं। उनकी सरल एवं भावपूर्ण कथा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं से जोड़ते हुए जीवन के गूढ़ रहस्यों, भक्ति मार्ग और मोक्ष साधना का संदेश दे रही है।
वैशाख मास की पवित्रता में आयोजित इस कथा के दौरान भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और आत्मिक संतुलन की अनुभूति हो रही है। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिनमें सैनिक समाज के सचिव जय लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष जनरल सिंह मां कोटिया, उपसचिव रविंद्र शर्मा, डेरा बाबा रूद्र आनंद सेवा मंडल शिमला के प्रधान अरविंद शर्मा तथा सदस्य यशपाल राणा शामिल रहे।आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन कथा का श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं।

