रानीपुर मोड़ पर सुपर विजन का शुभारंभ, आधुनिक डिजाइन व तकनीक से युक्त चश्मों की मिलेगी सुविधा

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित मातृछाया हॉस्पिटल के पास सुपर विजन नामक नए ऑप्टिकल प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ ऑप्टोमेट्रिस्ट डॉ. आशीष नेगी द्वारा किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, शुभचिंतक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे और डॉ. आशीष नेगी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

डॉ. आशीष नेगी ने बताया कि सुपर विजन में ग्राहकों को आधुनिक तकनीक से तैयार किए गए चश्मों के साथ विभिन्न डिजाइन, फ्रेम और लेंस की आकर्षक एवं नवीनतम वैरायटी उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राहकों की जरूरत, पसंद और चेहरे की बनावट के अनुरूप फ्रेम एवं लेंस के चयन में उचित मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप सहित विभिन्न स्क्रीन का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आंखों की देखभाल और दृष्टि सुरक्षा को लेकर जागरूकता बेहद जरूरी है। गुणवत्तापूर्ण लेंस एवं उपयुक्त फ्रेम का चयन बेहतर दृष्टि और आंखों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सुपर विजन में आधुनिक ऑप्टिकल तकनीक के साथ आकर्षक और नवीनतम डिजाइन के चश्मे उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रतिष्ठान के संचालक ने कहा कि ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार बेहतर विकल्प और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर डॉ. आशीष नेगी की धर्मपत्नी केतकी, अभिषेक सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!