(रितिक कुमार)
हरिद्वार। शहर के प्रतिष्ठित Godwin Hotel में फैशन एवं लाइफस्टाइल से जुड़ी पॉप-अप प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष प्रदर्शनी का आयोजन हरमेहर बाजवा द्वारा किया गया, जिसमें शहर की महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रदर्शनी में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आकर्षक उत्पादों की शानदार श्रृंखला देखने को मिली। लेडीज़ वियर में सूट, कॉर्ड सेट, ड्रेसेस, शॉर्ट्स, नॉर्मल कॉटन एवं इंडो-वेस्टर्न कलेक्शन ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वहीं ज्वेलरी सेक्शन में ईयर रिंग्स, ब्रेसलेट, नेकलेस सहित विभिन्न डिजाइनर आभूषण लोगों को खूब पसंद आए। इसके अलावा हैंडमेड उत्पाद, होम डेकोर आइटम्स एवं अन्य लाइफस्टाइल उत्पाद भी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहे।

आयोजन स्थल को आकर्षक एवं आधुनिक अंदाज में सजाया गया था, जिससे आगंतुकों को एक शानदार अनुभव प्राप्त हुआ। प्रदर्शनी में पहुंचे लोगों ने खरीदारी के साथ-साथ नवीन फैशन ट्रेंड्स की जानकारी भी हासिल की और आयोजन की सराहना की।
आयोजक हरमेहर बाजवा ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य स्थानीय एवं उभरते ब्रांड्स को एक बेहतर मंच प्रदान करना तथा हरिद्वार में फैशन और लाइफस्टाइल संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाएंगे।
कार्यक्रम में शहर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने इस पहल को हरिद्वार में फैशन एवं लाइफस्टाइल क्षेत्र को नई पहचान देने वाला प्रयास बताया। पूरे आयोजन का माहौल उत्साह, आकर्षण और आधुनिकता से भरपूर रहा।

