ज्वालापुर में यूनिवर्सल पावर टूल सर्विस का भव्य शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

हरिद्वार। ज्वालापुर में कोतवाली के निकट यूनिवर्सल पावर टूल सर्विस का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालक जुनैद को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यूनिवर्सल पावर टूल सर्विस के माध्यम से ग्राहकों को पावर टूल्स से संबंधित सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतिष्ठान के खुलने से ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों, कारीगरों तथा व्यापारियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान के संचालक जुनैद ने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवाएं, उचित मार्गदर्शन और संतोषजनक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही प्रतिष्ठान की प्राथमिकता रहेगी।

शुभारंभ अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!