(रितिक कुमार)
हरिद्वार। ज्वालापुर रोड स्थित शंकर आश्रम के समीप मिराया गोल्ड एंड डायमंड शोरूम का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने शोरूम के आकर्षक आभूषण संग्रह का अवलोकन किया।

शोरूम में सोने और हीरे के आभूषणों के आधुनिक एवं आकर्षक डिजाइन ग्राहकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के अनूठे संगम से सजे ज्वेलरी कलेक्शन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उद्घाटन के अवसर पर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
शोरूम प्रबंधन के अनुसार, प्रतिष्ठान में ग्राहकों की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सोने एवं हीरे के आभूषणों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां पारंपरिक डिजाइनों के साथ आधुनिक शैली के आभूषण भी पेश किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विकल्प मिल सकेंगे।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने शोरूम के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हरिद्वार के व्यापारिक क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया। नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्र में आभूषण कारोबार को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई गई।कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, वंशज गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, हर्षित गुप्ता, संजय पालीवाल एवं विपुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

