नवोदय नगर रोशनाबाद में DELTIC DELTA AUTOCORP LIMITED का भव्य शुभारंभ

(रितिक कुमार)

रोशनाबाद। नवोदय नगर रोशनाबाद में DELTIC DELTA AUTOCORP LIMITED प्रतिष्ठान का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं ग्राहक मौजूद रहे।

प्रतिष्ठान के संचालक पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि यहां ग्राहकों के लिए आधुनिक डिजाइन एवं आकर्षक फीचर्स से लैस विभिन्न मॉडल की इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध कराई गई हैं। खास बात यह है कि ग्राहकों को किफायती रेंज के साथ आकर्षक कीमतों पर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए प्रतिष्ठान में ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही ग्राहकों को बेहतर सेवा, उचित मार्गदर्शन एवं सुविधाएं प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री संजीव चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर संचालक को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!