(रितिक कुमार)
हरिद्वार। शहर के प्रमुख क्षेत्र रानीपुर मोड़ स्थित रोड धर्मशाला के सामने आज ‘कुल्चा पटोला’ फूड आउटलेट का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और स्थानीय लोगों में नए फूड आउटलेट को लेकर खासा आकर्षण देखने को मिला।
‘कुल्चा पटोला’ के संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट, ताजे और गुणवत्तापूर्ण कुल्चा, छोले सहित विभिन्न व्यंजन किफायती दरों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में स्वच्छता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि ग्राहकों को बेहतरीन स्वाद के साथ सुरक्षित भोजन मिल सके।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह के नए फूड आउटलेट क्षेत्र के लोगों को बेहतर और विविध विकल्प प्रदान करते हैं, जिससे शहर की खाद्य संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है
स्थानीय लोगों ने भी ‘कुल्चा पटोला’ के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। संचालक ने सभी शहरवासियों से अपील की कि वे एक बार अवश्य आकर यहां के विशेष व्यंजनों का स्वाद लें।

