गंगा की पावन धरती हरिद्वार में 29 नवंबर 2025 को भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक अद्वितीय गंगा भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

हरिद्वार (ऋतिक कुमार)

गंगा की पावन धरती हरिद्वार में 29 नवंबर 2025 को भारतीय शास्त्रीय संगीत की एक अद्वितीय संध्या गंगा भक्ति संध्या का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति फाउंडेशन, हरिद्वार एवं श्री ज्ञान मंदिर सेवा ट्रस्ट, अजमेर द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।इस भव्य संगीत समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे—युवा संगीतज्ञ श्री कौस्तुभ एम. कुंज, जो शास्त्रीय एवं लाइट म्यूजिक की विशेष प्रस्तुति देंगे। उनकी मधुर आवाज़ और प्रखर संगीत-साधना श्रोताओं को गंगा तट की शांतिमय अनुभूति से जोड़ देगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री मदन कौशिक, विधायक हरिद्वार सम्मिलित होंगे। उनकी उपस्थिति कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाएगी।कार्यक्रम शाम 6:00 बजे, ऋषिकुल ऑडिटोरियम, हरिद्वार में आरंभ होगा।—प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की जानकारी साझा की गईकार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी आज आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। प्रेस मीट में उपस्थित थे—श्रीमती मानवी शर्मा, निदेशक, भारतीय संस्कृति फाउंडेशनश्रीमती रीतू शर्मा, सचिवसाई वेद संस्थान के प्रतिनिधिश्री विष्णु अग्रवाल, संरक्षकतथा फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारीइन सभी ने संयुक्त रूप से बताया कि यह कार्यक्रम गंगा की सांस्कृतिक धरोहर, भारतीय शास्त्रीय कला और युवा कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।—विशेष सहयोगइस आयोजन में पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक और अन्य सामुदायिक सहयोगियों का योगदान सराहनीय रहा है।—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!