बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती व स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन ➤

(रितिक कुमार)

बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड प्रदेश के कार्यालय बीएसपी हाउस पर भारत की संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी के 135 वीं जयंती और बहुजन समाज पार्टी के स्थापना दिवस पर एक विचार संगोष्ठी आयोजित की गई इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।मुख्य अतिथि के रूप में मा0मोहित आनंद जी,प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड,विशिष्ट अतिथि हाजी मो0शहजाद अली जी विधायक बीएसपी लक्सर,आदेश कुमार जी प्रदेश प्रभारी बीएसपी उत्तराखंड,अध्यक्षता मा0 रामकुमार राणा जी जिलाध्यक्ष बीएसपी हरिद्वार ने की तथा संचालन श्री सूरज मल जी प्रदेश कार्यालय प्रभारी प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएसपी उत्तराखण्ड ने किया ।मा0 मोहित आनंद जी प्रदेश अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी उत्तराखंड ने कहा कि बाबा साहेब डॉ0 भीम राव अम्बेडकर जी की विचार धारा वाली पार्टी के संगठन को मजबूत करके हम उत्तराखण्ड में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाएंगे तथा बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश,जनून देखकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कोई भी बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने से नहीं रोक सकता ।मा0 आदेश कुमार जी ने कहा कि जो जन सैलाब आज पार्टी मूवमेंट को बढ़ाने के लिए आया यही हमारी ताकत है।इस अवसर पर मा0 विधायक हाजी मो0शहजाद अली जी ने कहा कि बाबासाहब के हम कर्जदार है जिनके कारण हमें विधायक बनने का मौका मिला और अपने समाज को इस मूवमेंट से जोड़ने का मौका मिला।प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पवन पाल जी प्रदेश महासचिव प्रदीप चौधरी,राजदीप मैंनवाल प्रदेश सचिव धीर सिंह बिष्ट डॉ0 मनीराम जोन कॉर्डिनेटर अनिल चौधरी डॉ0 नाथीराम तेज सिंह राणा प्रदीप सैनी जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा हरिद्वार के0पी0 सिंह देहरादून विक्रम लाल साह रुद्रप्रयाग मुकेश कोशवाल चमोली अरुण कुमार विकेश कुमार विक्की मौर्य तुलसीराम मौर्य शरबती देवी सरला ममता बेबी रविता सविता अनेकों महिलाएं शामिल हुई। सभी विधानसभा अध्यक्ष पहुंचे एड विनोद एड तेलूराम चरणसिंह, सौरभ अतरसिंह राकेश परवीन विनय,बृजेश,हजारों के संख्या पहुंचे कार्यकर्ताओं का धन्य वाद किया। भवदीय सूरज मल प्रदेश कार्यालय प्रभारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएसपी उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!