पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड महोदया सुश्री अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में जीआरपी थाना काठगोदाम पुलिस को मिली  महत्वपूर्ण सफलता

(रितिक कुमार)

आज दिनांक 24/04/2026 को सुश्री अरुणा भारती पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह कोरंगा द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया । इसी क्रम में थाना जीआरपी काठगोदाम पर पंजीकृत चोरी के एक मुकदमे (मु0अ0सं0 10/21, धारा 380/411 आईपीसी) से संबंधित अभियुक्त, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा किया गया था, जमानत के पश्चात न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। दिनांक 24/04/2026 को गठित टीम द्वारा गहन सुरागरसी एवं पतारसी करते हुए अभियुक्त को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया गया।*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*- हामिद अली उर्फ कलुआ पुत्र मोहम्मद अलीनिवासी: वार्ड नंबर 2, कस्बा गदरपुर, थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर उम्र: 29 वर्ष।अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।*गिरफ्तारी टीम:*1.उप निरीक्षक धनी राम, थाना जीआरपी काठगोदाम2.हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, थाना जीआरपी काठगोदामजीआरपी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!