हरिद्वार: राधा मोहन कुंज आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन

(रितिक कुमार)

हरिद्वार हरिपुर कला स्थित राधा मोहन कुंज आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के शुभारंभ के साथ ही आश्रम परिसर भक्ति और आध्यात्मिकता के वातावरण से सराबोर हो गया है।

कथा के दौरान विद्वान कथावाचक साध्वी सर्वेश्वरी राधिके द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी करुणा एवं धर्म के महत्व का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

आयोजकों शशीर तिवारी नलिनी तिवारी बेलापुर नवी मुंबई महाराष्ट्र ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।

पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया है। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!