महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव पर लक्ष्य फाउंडेशन ने किया भव्य आयोजन

हरिद्वार। महारानी अवंती बाई लोधी के जन्मोत्सव के अवसर पर हरिद्वार स्थित कश्यप धर्मशाला में लक्ष्य फाउंडेशन की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लक्ष्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं अपर निदेशक अमरपाल सिंह लोधी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर अमरपाल सिंह लोधी ने महारानी अवंती बाई लोधी के साहस, शौर्य और देशभक्ति को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महारानी अवंती बाई लोधी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका त्याग, संघर्ष और देशभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

समारोह में समाज के लोगों ने एकजुट होकर महारानी अवंती बाई लोधी के आदर्शों और उनके प्रेरणादायी जीवन संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान अमरपाल सिंह लोधी का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में लक्ष्य फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष लोधी वीरेंद्र वर्मा, प्रदेश महामंत्री लोधी अजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं फाउंडर सदस्य लोधी विजेंद्र सिंह, एजीएम भेल हरिद्वार एवं प्रदेश संरक्षक लोधी राजकुमार, जिला अध्यक्ष राजकुमार लोधी, जिला महामंत्री तीरथ प्रकाश लोधी, मंत्री विजयपाल सिंह लोधी, अश्वनी सिंह लोधी कोषाध्यक्ष, संरक्षक जयप्रकाश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी अमित लोधी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!