हरिद्वार में युवाओं के लिए नई सौगात: शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का भव्य शुभारंभ, मदन कौशिक ने किया उद्घाटन

हरिद्वार। कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा का भव्य उद्घाटन उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया। उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शील इंस्टिट्यूट द्वारा युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा एवं रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में कंप्यूटर और तकनीकी शिक्षा युवाओं के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे संस्थान विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य की नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में रानीपुर विधायक आदेश चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने संस्थान में कंप्यूटर कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना समय की आवश्यकता है और शील इंस्टिट्यूट इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग ने शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा को नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. संजय पालीवाल ने भी संस्थान की सफलता की कामना करते हुए विभास सिन्हा को शुभकामनाएं दीं।

शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव पराशर एवं मृदुल कौशिक ने भी नई शाखा के शुभारंभ पर बधाई दी। सभासद विवेक (विक्की) ने रानीपुर क्षेत्र में शील इंस्टिट्यूट की शाखा शुरू होने का स्वागत करते हुए डायरेक्टर विभास सिन्हा को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक गोपाल भटनागर की विशेष उपस्थिति रही। उनके मधुर गीतों और संगीत प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने जमकर आनंद लिया, जिससे पूरा कार्यक्रम उत्साह और उल्लास से भर गया।

समारोह में प्रवीण तिवारी, हिमांशु माहेश्वरी, गौरव सेठी, गगन शर्मा, रजत शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शील इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर विभास सिन्हा ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक और रोजगार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने कहा कि रानीपुर क्षेत्र में नई शाखा शुरू होने से आसपास के छात्र-छात्राओं को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने उद्घाटन समारोह में पहुंचे सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और आशीर्वाद से शील इंस्टिट्यूट निरंतर आगे बढ़ रहा है।

उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यार्थियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की नई शाखा शुरू होने पर खुशी जाहिर की। शील इंस्टिट्यूट की रानीपुर शाखा के शुभारंभ से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर एवं तकनीकी शिक्षा के नए अवसर मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!