(रितिक कुमार)
हरिद्वार। स्वास्थ्य, फिटनेस और मानसिक शांति को समर्पित Elevate Yoga Wellness Studio में योग, डांस, कार्डियो, सेल्फ डिफेंस और विभिन्न प्रकार की थैरेपी की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्टूडियो का उद्देश्य लोगों को शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक एवं भावनात्मक संतुलन की दिशा में आगे बढ़ाना है।

स्टूडियो में मल्टी स्टाइल योगा के अंतर्गत अष्टांग योग, हठ योग, एरियल योग, पावर योग और प्रॉप्स योग जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके साथ ही जुम्बा, डांस और कार्डियो ट्रेनिंग के माध्यम से फिटनेस एवं स्टैमिना बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जाता है। कार्डियो में HIIT, एरोबिक्स और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
Elevate Yoga Wellness Studio में मैट पिलाटे्स के माध्यम से पोश्चर, कोर स्ट्रेंथ, लचीलापन और शरीर के संतुलन पर काम कराया जाता है। वहीं डांस सेक्शन में हिप-हॉप, साल्सा, बॉलीवुड, एरोबिक्स डांस, कंटेम्परेरी, फ्रीस्टाइल, वेडिंग कोरियोग्राफी और सेमी-क्लासिकल जैसी विधाएं उपलब्ध हैं। स्टूडियो में वीकेंड क्लासेज की सुविधा भी दी जाती है।

इसके अलावा स्टूडियो में सेल्फ डिफेंस के लिए वुशु, कराटे, जूडो, किकबॉक्सिंग, बॉक्सिंग, जिउ-जित्सु, ताइक्वांडो और आइकिडो का प्रशिक्षण दिया जाता है। स्वास्थ्य एवं रिलैक्सेशन के लिए साउंड हीलिंग, भजन जैमिंग और विभिन्न थैरेपी भी उपलब्ध हैं। साउंड हीलिंग में नाद योग, चक्र हीलिंग, मंत्र, वैदिक एवं ओम चैंटिंग जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
स्टूडियो की ओर से फिजियोथेरेपी, पॉटली थेरेपी, शिरोधारा थेरेपी और एक्यूप्रेशर थेरेपी जैसी सेवाएं भी प्रदान की जाती हैं।
पता: नंबर 238, मोहल्ला मेहतान, नियर ममता स्वीट्स, कठेरा मार्केट, ज्वालापुर, हरिद्वार – 249407
संपर्क: +91 88997 42913
Elevate Yoga Wellness Studio फिटनेस के साथ योग, नृत्य, सेल्फ डिफेंस और वेलनेस गतिविधियों को जोड़कर लोगों के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य एवं फिटनेस अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रहा है।

