लक्सर रोड पर मदन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर का शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेगी निर्माण सामग्री

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। लक्सर रोड स्थित बूढ़ी माता मंदिर के पास मदन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को घर निर्माण, इंटीरियर और साज-सज्जा से संबंधित विभिन्न प्रकार की सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेगी।

मदन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर पर प्लाईवुड, लैमिनेट्स, हमर बोर्ड, वीनियर, हार्डवेयर फिटिंग और ताले सहित निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली विभिन्न सामग्रियों की रेंज उपलब्ध होगी। इसके अलावा ग्राहकों के लिए गैस चूल्हे और चिमनी भी उपलब्ध रहेंगी। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत के अनुसार विभिन्न उत्पाद एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

प्रतिष्ठान के संचालक स्पर्श मदन और हर्ष मदन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। इस सपने को साकार करने में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री और ग्राहकों का विश्वास महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि मदन प्लाईवुड एंड हार्डवेयर ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को निर्माण सामग्री से लेकर घर की साज-सज्जा तक के लिए आवश्यक उत्पाद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जिससे उन्हें अलग-अलग दुकानों पर जाने की जरूरत न पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!