हरिद्वार। भूपतवाला स्थित प्रसिद्ध श्री सोहम आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ हुआ। कथा व्यास श्री कृष्ण गोपाल गोस्वामी के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा का प्रवाह प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
कथा व्यास श्री कृष्ण गोपाल गोस्वामी जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य ज्ञान गंगा है। उन्होंने कहा कि यह कथा इस लोक में भी कल्याणकारी है और परलोक में भी जीव के उद्धार का मार्ग प्रशस्त करती है। कथा श्रवण से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और मन को शांति प्राप्त होती है।
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में श्री मनीष शर्मा के विशेष प्रयास सराहनीय रहे। उनके सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का यह अमृतमय प्रवाह भक्तजनों तक पहुंच रहा है। कथा स्थल पर प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और भक्तजन भक्ति रस में डूबकर कथा का आनंद ले रहे

