ज्वालापुर में ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का भव्य शुभारंभ, महिलाओं को मिली ऑल-इन-वन ब्यूटी और फैशन सुविधा

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में महिलाओं के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का भव्य शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की और इस पहल को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ महिलाओं के लिए एक ऐसा विशेष केंद्र है, जहां एक ही छत के नीचे लेटेस्ट डिजाइन की ज्वेलरी, ब्राइडल एवं पार्टी वियर लहंगे, प्रोफेशनल मेकअप और अत्याधुनिक ब्यूटी एवं स्किन केयर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। संस्थान का उद्देश्य महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

संस्थान की ऑनर श्रीमती इतिक्षा वर्मा एवं अनुराग वर्मा ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस तरह का समर्पित सेंटर शुरू किया गया है। यहां एडवांस स्किन ट्रीटमेंट, कोरियन फेशियल, हाइड्रा फेशियल, लेजर ट्रीटमेंट सहित त्वचा संबंधी विभिन्न समस्याओं के विशेषज्ञ समाधान उपलब्ध होंगे। साथ ही आधुनिक डिजाइन की ज्वेलरी और फैशनेबल लहंगों का आकर्षक कलेक्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि संस्थान में महिलाओं के लिए एक विशेष एकेडमी भी संचालित की जाएगी, जहां मेकअप, ब्यूटी और अन्य प्रोफेशनल कोर्स कराए जाएंगे। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाएं हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त कर सकेंगी।

उद्घाटन समारोह में हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, आलोक शर्मा, मनोज सैनी, संतोष चौहान, उमा जी, काजल, प्रियंका गोस्वामी, रितु चौधरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केंद्र महिलाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

भव्य आयोजन के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया और नए केंद्र के शुभारंभ पर संस्थान संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!