(रितिक कुमार)
हरिद्वार। खन्ना नगर स्थित प्रेम हॉस्पिटल द्वारा समाज सेवा की भावना के तहत प्रत्येक महीने एक नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल रही है।
अस्पताल के मार्केटिंग हेड मनीष गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम हॉस्पिटल का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। इसी क्रम में हर माह एक मरीज का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाता है, जिससे गरीब एवं असहाय मरीजों को उपचार में सहायता मिल सके।
उन्होंने कहा कि अस्पताल मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार की सामाजिक पहल जारी रखी जाएगी ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके।
मनीष गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है तथा आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने भी अस्पताल की इस पहल की सराहना की है।

