कनखल में ‘गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र’ का भव्य शुभारंभ, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु परामर्श की मिलेगी सुविधा

हरिद्वार। कनखल स्थित बंगाली मोड़ के समीप ‘गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र’ का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शुभचिंतकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर केंद्र की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर केंद्र के संचालक राजेश शर्मा ने बताया कि गंगा शक्ति ज्योतिष केंद्र में वैदिक ज्योतिष, जन्मपत्री विश्लेषण, कुंडली मिलान, वास्तु परामर्श, ग्रह दोष निवारण तथा विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र का उद्देश्य भारतीय वैदिक परंपरा के अनुरूप लोगों को विश्वसनीय, सटीक एवं मार्गदर्शक ज्योतिषीय सेवाएं प्रदान करना है, ताकि वे अपने जीवन की विभिन्न समस्याओं का उचित समाधान प्राप्त कर सकें।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने केंद्र की सराहना करते हुए इसे क्षेत्रवासियों के लिए एक उपयोगी एवं महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह केंद्र लोगों को आध्यात्मिक एवं ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान कर समाज में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा केंद्र की सफलता एवं जनकल्याण की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!