जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत पवन दास शास्त्री का विधि-विधान से हुआ पट्टाभिषेक

(रितिक कुमार)

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट में रविवार, 18 अक्टूबर को पट्टाभिषेक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुआ। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज के पावन सानिध्य तथा पंचपुरी श्री वैष्णव विरक्त महामंडल (रजि.), हरिद्वार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत पवन दास शास्त्री, शिष्य श्री बलदेव दास जी महाराज का विधि-विधान के साथ पट्टाभिषेक किया गया।

पट्टाभिषेक कार्यक्रम में महामंडलेश्वर श्री परमेश्वर दास जी महाराज, दिगंबर अखाड़ा सहित हरिद्वार और ऋषिकेश के अनेक पूज्य संत-महंतों एवं महामंडलेश्वरों की उपस्थिति रही। धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न हुए इस समारोह में संत समाज ने महंत पवन दास शास्त्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल, हरिद्वार के अध्यक्ष महामंडलेश्वर नारायण दास जी, महामंडलेश्वर स्वामी भगवत स्वरूप जी महाराज, महामंडलेश्वर श्याम दास जी महाराज, महामंडलेश्वर शिवानंद जी महाराज, महंत दुर्गा दास जी, महंत रघुवीर दास जी, महंत बिहारी शरण जी, महंत हरेंद्र दास जी, महंत गणेश दास जी, महंत किशन दास जी, महंत जयराम दास जी, महंत परमेश्वर दास जी एवं महंत जगदीश दास जी सहित 13 अखाड़ों के संत-महंत उपस्थित रहे।

समारोह में जम्मू यात्री भवन ट्रस्ट की ओर से श्रीमती राज शास्त्री, कार्यसमिति सदस्य श्री सुखदेव शर्मा, ट्रस्ट के मुख्य महाप्रबंधक श्याम सिंह, जनसंपर्क अधिकारी रोहित शर्मा, दिनेश भट्ट, पुनीत कुमार द्विवेदी, भुवन भट्ट सहित ट्रस्ट के अन्य सेवक भी उपस्थित रहे।

पट्टाभिषेक महोत्सव ने धर्मनगरी हरिद्वार की संत परंपरा, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक विरासत की गरिमा को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!