बड़ा अखाड़ा उदासीन कनखल में भव्य संत भंडारा, गुरु शरण और सत्कर्म का दिया संदेश

(रितिक कुमार)

कनखल स्थित बड़ा अखाड़ा उदासीन कनखल में विशाल संत भंडारे का आयोजन किया गया इस अवसर पर बोलते हुए सचिव महंत गोविंद दास महाराज ने कहा जो संत महापुरुषों के बताये मार्ग पर चलते हैं उनका लोक एवं परलोक दोनों सुधर जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए कोठारी श्री राघवेंद्र दास महाराज ने कहा जो सत्य के मार्ग पर होते हैं और जिनके नित्य कर्म में यज्ञ अनुष्ठान पूजा पाठ दान सत्कर्म बसा रहता है उन पर ईश्वर की विशेष कृपा रहती है ऐसे भक्त सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ वैभव भी प्राप्त करते हैं इस अवसर पर बोलते हुए कारोबारी महंत श्री सूर्यांश मुनि महाराज ने कहा जिसे गुरु की शरण प्राप्त हो जाती है उसके भाग्य का उदय हो जाता है इस अवसर पर अनेको मठ मंदिर आश्रमों से आये महंत श्री महंतमहामंडलेश्वर तथा भक्त जनों ने भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!