(रितिक कुमार)
हरिद्वार। श्री मोहन गोकुलधाम आश्रम के महाराज श्री कृष्णा संजय महाराज जी ने श्री कृष्ण छठी एवं गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की भक्ति और भगवान गणेश की आराधना मनुष्य के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
कृष्णा संजय महाराज जी ने कहा कि सनातन धर्म में प्रत्येक पर्व का अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व है। श्री कृष्ण छठी का पर्व भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और उनके दिव्य स्वरूप के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का अवसर है, वहीं गणेश महोत्सव विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना और मंगलकामना का पर्व है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से दोनों पर्वों को श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने भगवान श्री कृष्ण और भगवान गणेश से सभी के जीवन में सुख-शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।
महाराज जी ने कहा कि धार्मिक पर्व हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ समाज में भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देते हैं।

